सड़क पर उतरे एसपी, पढ़ाया यातायात का पाठ

सड़क पर उतरे एसपी, पढ़ाया यातायात का पाठ


गड़वार(बलिया)। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ शुक्रवार की शाम गड़वार त्रिकालपुर तिराहे से थाना चौराहे तक पुलिस बल के साथ रुट मार्च किये। इस दौरान पटरी दुकानदारों , ठेला, खोमचा वालों और दुपहिया वाहन चालकों को प्रेमपूर्वक समझाकर यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक गड़वार बाजार में स्थानीय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय व पुलिस बल के साथ गड़वार के विभिन्न मार्गों का चक्रमण कर जाम की समस्या के निराकरण हेतू ठेले,खोमचे वालों को सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समझाये।वहीँ दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट से सुरक्षा व उसकी उपयोगिता के बाबत जानकारी दी।उन्होंने बाजारवासियों से यातायात नियमों का पालन करते हुए शांति माहौल में कारोबार करने का सलाह दिया।दुपहिया चालकों को भी सड़क पर कही भी गाड़ी खड़ी न करने की हिदायत देते हुए इससे होने वाले जाम,दुर्घटना के बाबत अवगत कराया।

रिपोर्ट प्रशांत कुमार अम्बुज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली