प्रधान पर लगाया सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप, मांगी आरटीआई से जानकारी

प्रधान पर लगाया सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप, मांगी आरटीआई से जानकारी


दुबहर/बलिया । क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती गांव में विकास के लिए आए सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है । उन्होंने इसकी जानकारी के लिए सूचना के अधिकार के तहत विकास कार्यों के ब्यौरा सहित मदवार खर्च का विवरण भी खंड विकास अधिकारी दुबहर से मांगा है । इस संबंध में शिवपुर दीयर नई बस्ती निवासी भूतपूर्व सैनिक कमल देव सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन का भारी पैमाने पर लूटखसोट किया गया है । जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिले के नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी सहित जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत को भी भेज दी  है । बताया कि गांव में आवास की सूची में प्रधान द्वारा व्यापक पैमाने पर धांधली की गई है । ग्रामीणों का आरोप है कि आवास की सूची में जिसका नाम है, उसे न देकर उससे  मिलते जुलते  नाम वाले दूसरे व्यक्ति को भारी कमीशन लेकर आवास आवंटित किया जा रहा है । वही सड़क निर्माण सोलर लाइट पेवर ब्लॉक में भी काफी अनियमितता बरती गई है । ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उक्त मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जांच कराने की मांग की ।


रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली