बलिया-गुवाहाटी रूट पर एकल यात्रा विशेष ट्रेन का संचलन 18 नवम्बर को, उठाये लाभ

बलिया-गुवाहाटी रूट पर एकल यात्रा विशेष ट्रेन का संचलन 18 नवम्बर को, उठाये लाभ

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए एकल यात्रा के लिए विशेष गाड़ी सं-05084 बलिया-गुवाहाटी का संचलन 18.11.2022 शुक्रवार को एक ट्रिप में किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी सभी  मानकों का पालन करना होगा।

विशेष गाड़ी सं-05084 बलिया-गुवाहाटी शुक्रवार 18 नवम्बर, 2022 को बलिया से 07:00 बजे प्रस्थान कर छपरा जं से 09:00 बजे, हाजीपुर से 10:20 बजे, शाहपुर पटोरी से 11:32 बजे,बरौनी से 14:10 बजे, खगड़िया से 15:12 बजे, कटिहार से 19:20 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 22:25 बजे दूसरे दिन न्यू बोंगाईगाँव से 03:32 बजे तथा कामख्या से 07:12 बजे छुटकर 08:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी की संरचना में सामान्य श्रेणी के 07, स्लीपर श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 एवं एस एल आर डी श्रेणी के 02 कोचों समेत 20 कोच लगाये जायेंगे।

Tags: Varanasi

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद