जी हां ! फिल्मों को छोड़ कहीं नहीं देखें होंगे ऐसी शादी

  जी हां ! फिल्मों को छोड़ कहीं नहीं देखें होंगे ऐसी शादी

Lucknow News : राजधानी लखनऊ में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। ऐसी शादी शायद फिल्मों को छोड़कर हकीकत में आप कही नहीं देखें होंगे। बॉलीवुड के शाहिद कपूर की काफी पुरानी फिल्म विवाह में इसका मिलता झुलता सीन दर्शाया गया था, लेकिन वैसी शादी वास्तव में राजधानी लखनऊ में हुई है। जी हां !लखनऊ के एक अस्पताल में आईसीयू के अंदर मुस्लिम रीति रिवाज के साथ दो बेटियों का निकाह हुआ है।
 
लखनऊ के एक अस्पताल में 51 वर्षीय मोहम्मद इकबाल किसी गंभीर बिमारी के चलते भर्ती है, पर उन्हें अपनी बेटियों की शादी आखों के सामने देखने की तमन्ना थी।शादी की तारिख भी आ गई, लेकिन बिमारी के चलते इकबाल को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली। फिर, एरा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए दोनों बेटियों की अस्पताल में पिता इकबाल के सामने निकाह करने की अनुमती दे दी।
 
मानवता के नाते अस्पताल प्रशासन द्वारा निकाह करने की इजाजत देने के बाद डॉक्टरो ने मौलाना और दूल्हे को आईसीयू में एंट्री दी, जहां मौलाना ने मुस्लिम रीति रिवाज के साथ दोनों बेटियों को सादगी से निकाह पढ़वाया। इस निकाह को देख वहां पर मौजूद लोगों ने अस्पताल प्रशासन की जमकर सराहना की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें