दो मासूम बेटियों संग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
On



लखनऊ। उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदापुर गांव निवासी अनंतू की पत्नी सरोजनी (35), बड़ी बेटी शिवानी (8) व रोशनी (5) का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। तीनों के शव मंगलवार की सुबह हिम्मतखेड़ा-सुभानखेड़ा गांव के बीच तालाब के पास झाड़ी में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। एसपी विक्रान्तवीर, सीओ बांगरमऊ गौरव त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ तफ्तीश में जुटी है। पुलिस पति और देवर से पूछताछ कर रही है। तीन हत्याओं से इलाके में हड़कम्प मच गया है।
Tags: उन्नाव

Related Posts
Post Comments

Latest News
21 Jan 2026 06:20:13
बलिया : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाने के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन...



Comments