आस्था की राह में मौत का तांडव... अब तक गई 24 की जान

आस्था की राह में मौत का तांडव... अब तक गई 24 की जान

UP News : उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा हादसा हुआ है. माघ पूर्णिमा के मौके पर गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कई श्रद्धालुओं को बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। बता दें कि सभी लोग माघ पूर्णिमा के मौके पर पटियाली के कादरगंज गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कासगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में गिरने से हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कासगंज में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपया दिया जाएगा। यह जानकारी PMO द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी गई। 

यह भी पढ़े चटकार होगी यूपी के कर्मचारियों की होली, त्योहार से पहले सीएम योगी ने दी ये खुशी

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि कासगंज में शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट कर तालाब में गिर गई, जिससे सात बच्चों सहित 24 लोगों की मौत हो गई। पटियाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर उस समय दुर्घटना हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लोग गंगा नदी में स्नान करने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली एटा जिले के जैथरा से जा रही थी।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का भी आदेश दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार