Ballia में 23 जनवरी को शुरू होगी शिव कुमार सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Ballia में 23 जनवरी को शुरू होगी शिव कुमार सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

बलिया : शिवकुमार सिंह राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के 26वें संस्करण को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है। ताड़ीबड़ा गांव इंटर कॉलेज में सुभाष क्लब की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि ताड़ीबड़ा गांव इंटर कॉलेज के मैदान में शिवकुमार सिंह राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें गाजीपुर, सिवान, प्रयागराज, कानपुर, बलिया, भदोही, देवरिया व गोरखपुर की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

आयोजन सचिव प्रदीप सिंह मुकेश ने बताया कि 26वें वर्ष की इस क्रिकेट प्रतियोगिता को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जो 23 जनवरी को प्रारंभ होगी।मुकेश सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को प्रथम सेमीफाईनल और 28 जनवरी को द्वितीय सेमीफाइनल मैच होगा। फाइनल मैच 29 जनवरी को ताड़ीबड़ागांव क्रिकेट मैदान पर आयोजित किया जाएगा। बैठक में हीरालाल सिंह, विपिन सिंह, राजीव सिंह, शैलेश्वर सिंह, आशीष सिंह, मनीष सिंह, बृजेश सिंह, शैलेन्द्र यादव, अमित कुमार चौबे व रमेश सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्षता मैनूदीन अंसारी एवं संचालन रघुवर प्रसाद ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
बलिया : मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तीखमपुर का है। पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक...
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video