शिक्षामित्र के पति की हत्या, विद्यालय परिसर में खून से लथपथ मिला शव

शिक्षामित्र के पति की हत्या, विद्यालय परिसर में खून से लथपथ मिला शव

UP News : हमीरपुर जिले के थाना बिवांर के अतरार गांव में मंगलवार रात प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र के पति की हत्या कर दी गई। शिक्षामित्र पति का शव बुधवार की सुबह विद्यालय परिसर में मिला तो हड़कंप मच गया।पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की पड़ताल की। हत्या के बाबत गांव में कई तरह की चर्चा है। पुलिस प्रथमदृष्ट्या पार्टी के दौरान विवाद में हत्या को वजह मान रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अतरार गांव निवासी संदीप सिंह (40) पुत्र अर्जुन सिंह की पत्नी अर्चना सिंह गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। गांव के एक ही परिसर में उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट), प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन संचालित हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात संदीप सिंह को गांव के ही कुछ लोगों के साथ यहीं देखा गया था।

घटनास्थल पर चर्चा रही कि संदीप और उसके कुछ साथी इसी परिसर में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान विवाद के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह संदीप का शव गांव के विद्यालय परिसर में मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो जांच में धारदार हथियार से हत्या की बात सामने आई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रात में शराब पार्टी के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। तहरीर मिलने मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा