सात फेरे के बाद दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने साथ जाने से किया इंकार

सात फेरे के बाद दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने साथ जाने से किया इंकार

UP News : भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवधन गांव में सात फेरों के बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। पहले डीजे पर नाचने को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच जमकर विवाद हुआ। किसी तरह मान मन्नौव्वल के बाद शादी संपन्न कराया गया, लेकिन मंडप में भी नशे में धुत रहे दूल्हे को देखकर दुल्हन ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात नवधन गांव की वनवासी बस्ती के एक परिवार में प्रयागराज जिले से बरात आई थी। जनवासे से बारात उठाने के बाद बराती नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंचे। इस दौरान डीजे पर डांस को लेकर घरातियों और बरातियों के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगा। हालांकि जिम्मेदारों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद शादी संपन्न हुई। शादी के दौरान मंडप में भी नशे में धुत होकर बैठे दूल्हे को देखकर दुल्हन ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद घराती और बराती पक्ष हैरान रह गए। काफी देर तक दुल्हन को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह किसी भी हाल में दूल्हे के साथ जाने को राजी नहीं हुई। इसके बाद घराती पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया। मामला बढ़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में जुटी रही।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा