Road Accident in Ballia : युवक के लिए काल बना दूध टैंकर, मचा कोहराम

Road Accident in Ballia : युवक के लिए काल बना दूध टैंकर, मचा कोहराम

.बलिया : रसड़ा-मऊ मार्ग पर स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पकवाइनार के पास रविवार की देर शाम दूध के टैंकर से टकराकर बाइक सवार कमलेश तिवारी (32) पुत्र सुदर्शन तिवारी (निवासी : रसूलपुर, रसड़ा) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि कमलेश सरायभारती अपने किसी रिश्तेदार के यहां गये थे, जहां से गांव लौट रहे थे। पकवाइनार के पास अचानक सामने से आ रहे दूध टैंकर की चपेट में आने से कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीरावस्था  में कमलेश को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए  रेफर कर दिया। लेकिन बलिया ले जाते समय  रास्ते में ही कमलेश की मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक दुर्घटना के बाद से फरार है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली