परिषदीय स्कूलों की प्रार्थना सभा में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य !

परिषदीय स्कूलों की प्रार्थना सभा में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य !

UP News : बेसिक शिक्षा विभाग ने आगामी सत्र के लिए कैलेंडर जारी कर दिया हैं। इसके तहत प्राइमरी स्कूलों में प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों को अनिर्वाय रूप से प्रार्थना सभा में मौजूद रहना होगा। साथ ही अवकाश को छोड़ प्रतिदिन इसका प्रमाण भी देना होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके लिए प्रधानाध्यापक को सभी शिक्षकों का प्रार्थना स्थल सहित एक फोटो खींचना होगा। उसे प्रार्थना खत्म होते ही तत्काल खंड शिक्षाधिकारी को भेजना होगा। साथ ही टैबलेट में भी सुरक्षित रखना होगा। यह व्यवस्था मंगलवार को वर्ष 2024-25 के लिए जारी नए शैक्षिक कैलंडर में की गई है।

स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने कैलेंडर भी जारी किये हैं। साथ ही सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों व डायट प्राचार्यों को भी निर्देश भेज दिया है। साथ ही इसका कड़ाई से पालन कराने के भी निदश दिए हैं। नए कैलेंडर के अनुसार कक्षा एक से आठ तक छात्रों का सतत मूल्यांकन किया जाएगा। शैक्षिक सत्र में दो टर्म परीक्षाएं होंगी। ये परीक्षाएं अगस्त और दिसम्बर में होंगी। वहीं अक्टूबर में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा होंगी। वार्षिक परीक्षा मार्च में होंगी।

यह भी पढ़े बलिया पुलिस की मेहनत लाई रंग, होली से पहले लौटी आशुतोष शंकर सिंह की 'खुशी'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
सुखपुरा, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में कस्बें के सुखपुरा गड़वार रोड पर गिट्टी बालू की दुकान के सामने...
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी