एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से मचा हड़कम्प

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से मचा हड़कम्प


प्रयागराज। होलागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में गुरुवार रात एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर एएसपी केवी अशोक, सीओ समेत कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। अभी हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। 

होलागढ़ थाना क्षेत्र के लाला का तालाब गांव में रहने वाले एक वैद्य समेत उनके परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हया कर दी गई। वहीं विमलेश पांडेय की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर जुटे लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। शवों को कब्जे में लेने के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अब जांच-पड़ताल और पूछताछ के साथ ही वारदात साक्ष्य जुटा रही है। 

होलागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में 40 वर्षीय विमलेश पांडे वैद्य थे। गांव में ही वह मरीजों को दवा देते थे। इसी से परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। उनके परिवार के लोग गुरुवार की रात में खाना खाने के बाद सो रहे थे। रात में किसी समय बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने विमलेश पांडे के साथ ही उनकी पुत्री सोमू 22, पुत्र शीबू 19 और प्रिंस 18 की हत्या कर दी। विमलेश पांडेय की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। सीओ सोरांव भी कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। इसके बाद एएसपी केवी अशोक भी पहुंचे। पुलिस के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड भी जांच में लगा है। तहकीकात की जा रही है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
Ballia News : बैरिया थाना क्षेत्र के बीबी टोला स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रविवार की सुबह अचानक आग...
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत