भरभरा कर गिरी कच्ची मकान, मां-बेटी की मौत ; दो गंभीर

भरभरा कर गिरी कच्ची मकान, मां-बेटी की मौत ; दो गंभीर


प्रयागराज। रिमझिम बारिश के बीच रविवार की सुबह लाल गोपालगंज में कच्‍चा मकान गिरने से चार लोग दब गए। लोगों ने मलबा हटाया, लेकिन मां-बेटी की मौत हो चुकी थी। दो घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। 

शनिवार की रात से रुक-रुक कर बारिश जारी थी। लाल गोपालगंज के पलएं गांव स्थित कृष्णा नगर में रविवार की सुबह करीब पांच बजे बरसात के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार धराशायी हो गई। इससे परिवार के चार सदस्‍य दीवार के मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हो सकी।

किसी प्रकार मलबे को हटाकर ग्रामीणों ने चारों लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि गुलाब कली (55) पत्नी स्व. राम सजीवन की मौत हो चुकी थी। गुलाब कली की 19 वर्षीय बेटी रूबी, पुत्र चंद्रशेखर व पुत्री रूपा को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान रूबी की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्‍जे में ले लिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद