69000 शिक्षक भर्ती : इस स्कूल का प्रबंधक मोस्ट वांटेड घोषित

69000 शिक्षक भर्ती : इस स्कूल का प्रबंधक मोस्ट वांटेड घोषित


प्रयागराज। 69000 शिक्षक भर्ती में धांधली के आरोप में स्कूल प्रबंधक चंद्रमा यादव को मोस्ट वांटेड कर दिया गया है। इस केस के नामजद आरोपी मायापति दुबे के साथ चंद्रमा यादव की तलाश में भी एसटीएस जुटी है।

आरोप है कि मायापति दुबे ने अभ्यर्थियों से लाखों रुपए वसूले थे। वही चंद्रमा यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर कृष्ण लाल पटेल के साथ मिलकर पेपर आउट कराने से लेकर अभ्यर्थियों को नकल कराने में शामिल रहा है। उसकी संलिप्तता साबित होने के बाद पुलिस ने विवेचना में चंद्रमा यादव का नाम प्रकाश में लाया और उसे भी वांटेड कर दिया। इस केस में वांछित सभी आरोपियों की तलाश में एसटीएफ की टीम सक्रिय हो गई हैं। धूमनगंज निवासी चंद्रमा यादव पंचम लाल आश्रम उ.मा. विद्यालय का संचालक है। रेलवे भर्ती से लेकर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का सेंटर उसके स्कूल में रहा है। वह अपने कॉलेज से ही पेपर आउट कराकर सॉल्वर गैंग से मिलीभगत कर अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका लेता रहा।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
बलिया : पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।...
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी