बहनोई ने थामा भाजपा का दामन तो साले ने नाता तोड़ा

बहनोई ने थामा भाजपा का दामन तो साले ने नाता तोड़ा




नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपने बहनोई के भाजपा में शामिल होने पर उनसे कोई रिश्ता ना रखने की बात कही है। उनके बहनोई अनुजेश प्रताप रविवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। बदायूं से लोकसभा सांसद यादव ने सोमवार को चिट्ठी लिखकर मीडिया से कहा है कि उनके नाम से किसी भाजपा नेता का नाम ना जोड़ा जाए, अनुजेश प्रताप का भी नहीं। उनका किसी से कोई रिश्ता नहीं है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने बहनोई अनुजेश प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद उनसे अपने रिश्ते तोड़ लिए। अपने बयान में धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि उन्हें मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि फिरोजाबाद निवासी अनुजेश प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। मीडिया उन्हें मेरे बहनोई बता रहा है। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि भाजपा के किसी भी नेता से मेरा कभी कोई ताल्लुक नहीं हो सकता है।
धर्मेंद्र ने लिखा है, अनुजेश प्रताप सिंह से मेरा अब कोई संबंध नहीं हैं। मेरा मीडिया के साथियों से निवेदन है कि भविष्य में उन्हें कभी भी मेरे रिश्तेदार के तौर पर प्रस्तुत ना करें। अनुजेश प्रताप सिंह यादव ने रविवार को आगरा में अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली थी। अनुजेश की पत्नी संध्या यादव मैनपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश