जोर का झटका धीरे से :गठबंधन से टिकट के प्रबल दावेदार अशोक ने थामा 'हाथ'

जोर का झटका धीरे से :गठबंधन से टिकट के प्रबल दावेदार अशोक ने थामा 'हाथ'




लखनऊ। सपा-बसपा गठबंधन के प्रबल दावेदार रहे जौनपुर लोकसभा सीट पर अशोक सिंह ने टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। रविवार को दिल्ली में आयोजित एक सभा में उन्होंने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कांग्रेस से लोकसभा सदर के लिए मैदान में आ सकते हैं।
गौरतलब हो कि बहुजन समाज पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी रहे अशोक सिंह बीते 2 वर्षों से जौनपुर की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में गठबंधन होने के बाद जब जौनपुर लोकसभा की सीट बसपा को मिली तो बसपा नेताओं के चेहरे खिल गए। टिकट की दौड़ में सबसे आगे माने जाने वाले अशोक सिंह को जब किन्हीं कारणों से अभी तक प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो वह नाराज होकर दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की एक सभा में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश