....और स्मृति के जाते ही बदल गई 'मस्त' की सीट

....और स्मृति के जाते ही बदल गई 'मस्त' की सीट



लखनऊ। कालीन नगरी भदोही में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जनसभा में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का विरोध हुआ। जनसभा खत्म कर स्मृति के जाने के छह घंटे बाद भाजपा की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की सीट बदल दी गई। उन्हें उनके गृह जनपद बलिया की सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर नए उम्मीदवार की तलाश शुरू हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि मिर्जापुर के पूर्व विधायक रमेश बिंद को टिकट मिल सकता है।
भदोही में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विजय संकल्प सभा में आई थी। इस दौरान ब्राह्रमण युवजन सभा के लोगों ने भीड़ में ही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के चलते भाजपा समर्थको से झड़प भी हुई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। स्मृति के जाने के बाद जनता के विरोध का देखते हुए पार्टी आलाकमान ने मिले फीड बैक को देखते हुए वीरेंद्र सिंह का टिकट भदोही से काटकर बलिया से प्रत्याशी बनाया। पहले से भी माना जा रहा था कि वीरेंद्र सिंह की सीट बदली जा सकती है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट