चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, सड़क पर तड़प कर सिपाही की दर्दनाक मौत

चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, सड़क पर तड़प कर सिपाही की दर्दनाक मौत

Shahjahanpur News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आईं है। यहां बाइक से बरेली मोड़ की ओर जा रहे सिपाही की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई और सड़क पर गिरकर वह तड़पने लगा। सिपाही को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहजहांपुर पुलिस लाइन में सिपाही  शाहरुख हसन की तैनाती थी। मूल रूप से अमरोहा के रजबपुर निवासी 25 वर्षीय सिपाही शाहरुख पुलिस लाइन से बाइक पर सवार होकर शनिवार की दोपहर निकले थे। वह अजीजगंज में ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास से गुजर रहे थे, तभी अचानक चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने सिपाही को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

चाइनीज मांझे पर पाबंदी के बावजूद इस्तेमाल
गौरतलब है कि चाइनीज मांझे पर पहले से ही प्रतिबंध है। बावजूद इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है, जो जानलेवा साबित हो रहा है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। 

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली