सुबह गायब थी रात में पति के साथ सोयी नई नवेली दुल्हन, सामने आई यह सच्चाई

सुबह गायब थी रात में पति के साथ सोयी नई नवेली दुल्हन, सामने आई यह सच्चाई

फिरोजाबाद। शादी के दौरान हाथ में लगी मेंहदी और पांव का महावर अभी छूटी भी नहीं थी, तब तक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ अलग दुनिया बसाने निकल गई। सुबह घर में नई नवेली दुल्हन को न देख परिवार के लोग सकते में आ गये। पति सीधे थाने पहुंचा और पत्नी के प्रेमी व उसके सहयोगियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, औरैया जिले के फंफूद थाना क्षेत्र एवं वर्तमान में टूंडला थाना क्षेत्र निवासी युवक की शादी 31 मार्च 2023 को हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी टूंडला स्थित मकान पर परिवार के साथ रह रही थी। घर में खुशियों का माहौल था। लोग नवेली दुल्हन की मुंह दिखाई की रश्म के लिए घर आ-जा रहे थे। शनिवार की सुबह युवक जगा तो रात में साथ सोई पत्नी नहीं दिखी। उसने बाहर आकर देखा तो घर पर भी नहीं दिखाई दी। युवक ने परिवार के सदस्यों से पूछा तो उन्होंने भी कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। नवेली बहू के गायब होने खबर निकली तो आसपास के लोग भी जमा हो गए।

परिजन ने रिश्तेदारों व पहचान वालों के यहां फोन करके जानकारी करना शुरू कर दिए। पता चला कि बहू रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमद नगर निवासी अपने प्रेमी अजय कुमार के साथ चली गई है। जानकारी हुई तो पीड़ित पति सीधे थाने पहुंचा। उसने अपनी पीड़ा पुलिसकर्मियों को बताई। पीड़ित ने पत्नी के प्रेमी अजय कुमार, उसके माता-पिता, भाई-बहन के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़े Ballia News : उपेक्षा का शिकार गंगा नदी के पचरुखिया घाट पर बना अंत्येष्टि स्थल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

संवेदनशील और जनहितैषी सोच का परिचायक है स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाता केन्द्रीय वित्त मंत्री का 9वां बजट  संवेदनशील और जनहितैषी सोच का परिचायक है स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाता केन्द्रीय वित्त मंत्री का 9वां बजट 
बलिया : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 में दवा उद्योग, अनुसंधान, नवाचार तथा रोगी हितों को केंद्र...
बजट पर पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी की तीखी प्रतिक्रिया, बोले...
बलिया में दर्दनाक हादसा : गंगा में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम
बलिया के शिक्षक नेता ने मध्यम और नौकरी पेशा लोगों के लिए बताया निराशाजनक
अनोखे और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे 'प्रमोद बाबा', पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
बलिया में 6 दिन से गायब बालक का मिला शव, हत्या की आशंका ; ग्रामीणों ने किया थाने पर प्रदर्शन
सनबीम बलिया के नन्हें उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा, नवाचारी उत्पादों से किया चकित