ऐसे करें पार्सल ट्रेनों की रियल टाइम ट्रैकिंग

ऐसे करें पार्सल ट्रेनों की रियल टाइम ट्रैकिंग


वाराणसी। सम्पूर्ण भारतीय रेल पर लगभग 100 विशेष पार्सल ट्रेनों का संचलन किया जा रहा है।इसी क्रम में जरूरी सेवाओं के तहत पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से पार्सल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश पर 15 अप्रैल तक रोजाना इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इससे लोगों को आवश्यकता के अनुसार कम मात्रा में भी सामान पहुंचाने व मंगाने में सुविधा होगी। 

लॉकडाउन के दौरान मंडुवाडीह से काठगोदाम के बीच संचालित पार्सल स्पेशल ट्रेन में एक वीपीयू व एक एसएलआर कोच है। निर्धारित समय सुबह छह बजे यह ट्रेन मंडुवाडीह से खुलने के बाद गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बरेली, रामपुर, रुद्रपुर सिटी से होते हुए लालकुआं और रात 10 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। वहीं काठगोदाम से सुबह छह बजे चलकर रात को 10 बजे मंडुवाडीह स्टेशन पहुंच रही हैं।  यह विशेष पार्सल ट्रेन  पूर्वोत्तर रेलवे के सभी प्रमुख शहरों जैसे कि वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, छपरा सीवान, गोरखपुर,बस्ती, गोंडा, लखनऊ,  होकर चल रही है। इन पार्सल ट्रेनों की रियल टाइम ट्रैकिंग NTES के द्वारा की जा सकती हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते...
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत