तेरे ही नाम लिखे हैं आसमान के चांद सितारे, तेरी ही...
On



वाराणसी। तेरे ही नाम लिखे हैं आसमान के चांद सितारे, तेरी ही छटाओं से रौशन हैं गली चौबारे...। शायद इसी सोच के साथ अपने प्रेमिका से मिलने के लिए इस कोरोना संक्रमण काल में एक प्रेमी मीलों पैदल चला। प्रेमिका से मिला भी, लेकिन पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।
प्रेमी विशाल अहमदाबाद (गुजरात) का है। युवक के बीच कुछ माह पूर्व मिस्ड कॉल के जरिए मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गांव की युवती से प्रेम हो गया। फोन पर प्रेम परवान चढ़ा तो प्रेमिका से मिलने मंगलवार की रात लंका डाफी पहुंचा। इधर प्रेमिका भी आशिक से मिलने हेतु घर से साइकिल लेकर निकली, फिर साइकिल को दोस्तों के घर खड़ी कर पैदल ही डाफी जा पहुंची। युवती के घर से लापता होने पर मां ने रात में थाने पहुंच गुमशुदगी दर्ज कराई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती अपनी मां से नाराज होकर घर से निकल पड़ी थी, गुमशुदगी दर्ज हुई। फिर सक्रिय पुलिस ने युवती के करीबी दोस्तों के घर पहुंच कर पूछताछ की। फिर डाफी से प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया गया। युवती को परिवारजनों के हवाले सिपुर्द कर दिया गया।
Tags: वाराणसी

Related Posts
Post Comments

Latest News
19 Mar 2026 09:49:02
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...



Comments