स्वामी अड़गड़ानंद ने भक्तों के लिए जारी किया यह संदेश

स्वामी अड़गड़ानंद ने भक्तों के लिए जारी किया यह संदेश


वाराणसी। परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद ने कहा है कि परमपिता परमात्मा सर्वत्र व्याप्त हैं। भगवत सुमिरन और भक्ति भाव भरे भजन कहीं से भी किए जा सकते हैं। इसके लिए आश्रम और मंदिर की नहीं, बल्कि एकाग्र मन, शुद्ध चित्त और शुचिता पूरित मन की आवश्यकता है। 

उन्होंने रविवार को यह संदेश मध्यप्रदेश के सीधी जिले के बरचर परमहंस आश्रम से अपने भक्तों के लिए जारी किया। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों में यह आवश्यक है कि सभी स्वयं को इससे बचाएं और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

केंद्र और राज्य सरकारें जो दिशा-निर्देश दे रही हैं, उसका पालन करें। उन्होंने अपने भक्तों से कहा है कि कोई भी भक्त बरचर आश्रम न आए। जो भी इस आदेश की अवहेलना करेगा उसे किसी भी दशा में क्षमादान नहीं मिलेगा। सभी भक्त हर हाल में अपने घरों में रहें और भजन कीर्तन करते हुए यथार्थ गीता का नियमित पाठ करें। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट