29 April को वाराणसी रहेगा Total Lockdown, क्योंकि...

29 April को वाराणसी रहेगा Total Lockdown, क्योंकि...


वाराणसी। वाराणसी नगर निगम सीमा में प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव की संख्या को देखते हुए 29 अप्रैल को एक दिन के लिए सभी प्रकार की दुकानें, मंडी, होम डिलीवरी, व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी। केवल सरकारी कार्य और व्यवस्था में लगे लोग, सामाजिक भोजन के पैकेट देने वाली संस्था, सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल और दूध की होम डिलीवरी और उनसे जुड़े लोगों का आवागमन ही अनुमन्य होगा। इनके अलावा कल के लिए सभी प्रकार के पास निलंबित रहेंगे। कल के बाद से दुकानें और अन्य गतिविधियां नए प्रकार से खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है। यह आदेश केवल नगर निगम सीमा के लिए है, ग्रामीण क्षेत्र पर लागू नहीं है। नगर निगम सीमा में मेडिकल कारणों के अलावा घुसना प्रतिबंधित होगा। शहर में जो घर से बाहर बिना मेडिकल इमरजेंसी के लिए निकलेगा उस पर FIR दर्ज की जाएगी।

वाराणसी में कोरोनावायरस के 49 ए‍क्टिव केस

वाराणसी में लगातार कोरोनावायरस संक्रमित का केस बढ़ रहा है। अभी तक वाराणसी में 49 ए‍क्टिव केस है। मंगलवार को ही 12 नए मामले सामने आए। कोरोना पॉजिटव दवा कारोबारी के परिवार के चार अन्य सदस्य भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।  रिपोर्ट मिलते ही चारों को डीडीयू में भर्ती करा दिया गया।  परिवार के सदस्यों के अलावा उसके तीन कर्मचारी और एक ग्राहक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। कर्नाटक के जमाती के संपर्क में आये रेवड़ी तालाब भेलूपुर के तीन लोगों की कोरोना से सम्बंधित रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। डीएम के अनुसार काजीपुरा खुर्द सिगरा के एक अधिवक्ता भी वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

मदनपुरा को करनी पड़ेगी मशक्कत, अभी है रिपोर्ट का इंतजार 

मदनपुरा में को रेड जोन से बाहर आने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव केस मदनपुरा हॉटस्पाट से आए हैं। एक जमाती के चलते यहां और लोग कोरोना से संक्रमित हुए। मदनपुरा हॉटस्पाट में अंतिम पॉजिटिव केस 24 अप्रैल को सामने आया था। इलाके में अब तक 173 सैंपल लिये जा चुके हैं। 152 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है जबकि अभी 21 का इंतजार है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा