नहाते वक्त गंगा में डूबे दो युवक, एक का शव बरामद
On



वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह नहाते समय दो युवक गंगा में डूब गए। इससे हड़कम्प मच गया। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है। मौके पर पुलिस पहुंची है।
बताया जा रहा है कि नरपतपुर निवासी सतीश गुप्ता व संदेश बरनवाल सोमवार की सुबह नहाने गये थे। अचानक गहरे पानी मे जाने से दोनों डूब गये। सतीश का शव बरामद हो गया है, संदेश का तलाश जारी है।
Tags: वाराणसी

Related Posts
Post Comments
Latest News
30 Jul 2025 23:10:27
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दो निरीक्षक तथा एक उप निरीक्षक को तात्काल प्रभाव से जनहित एवं प्रशासनिक...
Comments