पूर्वांचल के इन जिलों में मिले 43 कोरोना पॉजिटिव, गाजीपुर में सर्वाधिक रही संख्या
On



वाराणसी। पूर्वांचल में रविवार को कोरोना के 43 नए केस सामने आए। इसमें गाजीपुर में 19, बलिया में सात, आजमगढ़ में छह, मऊ में छह, भदोही में चार तथा सोनभद्र में एक संक्रमित मिले।
रविवार को गाजीपुर में गैर प्रांतों से लौटे 19 प्रवासियों के कोरोना पाॅजिटिव मिलते ही हड़कंप मच गया। इन सभी को मुहम्मदाबाद स्थित कोविड लेवल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 122 हो चुकी है। एक्टिव मामले 83 हैं। वही, बलिया में सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इस तरह यहां कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 है, जिसमें 12 स्वस्थ हो चुके हैं। Active केस 37 है।
उधर, मऊ में रविवार को छह लोग कोरोना पाॅजिटिव आए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 28 है। एक ठीक हो चुका है। इसके अलावा भदोही में चार और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं सोनभद्र में एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से कुल संख्या 9 हो गई है। वही, आजमगढ़ में रविवार को कोरोना पाॅजिटिव छह नए संक्रमित पाए गए है। इससे एक्टिव संख्या बढ़कर 83 हो गई है।
Tags: वाराणसी

Related Posts
Post Comments

Latest News
19 Mar 2026 09:49:02
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...



Comments