गणेश की ईमानदारी को पूर्वोत्तर रेलवे का सलाम

गणेश की ईमानदारी को पूर्वोत्तर रेलवे का सलाम


वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर 'कोरोना वारियर आफ द डे' (Corona Warrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें।
     
इसी क्रम में वाराणसी मंडल के सीवान स्टेशन पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के पद पर कार्यरत गणेश यादव ने लॉकडाउन की विषम अवधि में योद्धा के रूप में कार्य किया। इनके द्वारा 23 मार्च से चल रहे लॉकडाउन के सीवान प्रखण्ड के विभिन्न मालगोदामों यथा सीवान, हथुआ एवं मैरवां मालगोदाम के व्यापारियों से समन्वय स्थापित करते हुए जिला प्रशासन से अनुमति लेकर सीवान में 35 रैक, हथुआ में 35 रैक तथा मैरवां में 04 रैकों का निस्तारण इनके कुशल पर्यवेक्षण में कराया गया। 

इस प्रकार कुल 58 रैकों जिसमें खाद्यान्न, सीमेंट, नमक एवं मेटल के रैको को अनलोड कराया तथा मार्च एवं अप्रैल माह की बैलेन्स शीट वाट्स एप्प के माध्यम से लेखा विभाग को उपलब्ध कराया। इसके अतिरिक्त  इस विषम परिस्थिति में सीवान, हथुआ एवं मैरवां स्टेशनों पर कार्य करने वाले मजदूरों का प्रत्येक दिन थर्मल स्कैनिंग करायी और उनको फेस मास्क बाँटकर रैकों की लोडिंग/ अनलोडिंग में सोशल डिस्टेसिंग पालन सुनिश्चित कराया गया। श्री यादव द्वारा अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया गया। 

इनके पर्यवेक्षण में 16 मई से जलालपुर स्टेशन से संचालित हो रही श्रमिक स्पेशल गाड़ियों के यात्रियों को चढ़ाने में सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंस) का पालन करते हुए सीट आवंटन का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। श्री यादव की रेल कार्य के प्रति लगनशीलता एवं  कठिन समय में उनके कृत्यों एवं प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें कोरोना वारियर ऑफ द डे घोषित किया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट