गंभीर बीमारी से जूझ रहे शिक्षक समेत तीन कोरोना पॉजिटिव

 गंभीर बीमारी से जूझ रहे शिक्षक समेत तीन कोरोना पॉजिटिव


वाराणसी। पांच वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे डीएवी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व मैदागिन स्थित एक इंटर कालेज के शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मेदांता अस्पताल दिल्ली से इसकी पुष्टि के बाद रविवार देर रात वाराणसी लौटे 55 वर्षीय शिक्षक समेत उनकी पत्नी, बेटे व भतीजे को बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता लगाने की कोशिश की जा रही कि किसके संपर्क में आकर वह संक्रमित हुए। उधर, कमालपुरा-जैतपुरा निवासी पॉवरलूम संचालक के संपर्क में आने से जामिया अस्पताल के दो कंपाउंडर भी पॉजिटिव निकले हैं। 

दारानगर निवासी 55 वर्षीय शिक्षक का कई वर्षों से मुंबई में इलाज चल रहा था। कुछ दिनों पहले अचानक सिर में दर्द शुरू हुआ। तबीयत बिगड़ने पर निजी वाहन से पत्नी, बेटे व भतीजे संग मेदांता अस्पताल गए। वहां उनकी कोरोना से संबंधित जांच हुई, जांच में पुष्टि होते ही शिक्षक परिवार समेत वाराणसी के लिए रवाना हो गए। वाराणसी आते ही सभी बीएचयू पहुंचे। शिक्षक की कोरोना पॉजिटिव से संबंधित रिपोर्ट को देखने के बाद उनके साथ सफर करने वाले परिजनों को क्वारंटाइन कर दिया गया। सभी के नमूने जांच को भेजे गए।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक