छेड़खानी को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

छेड़खानी को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत



मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के शिवपुरगाढ़ा निवासी सरफराज (20) पुत्र सेराज शुक्रवार की रात पड़ोसी के घर में घुस गया और युवती से छेड़खानी करने लगा। तभी लड़की के घरवाले युवक को देख लिए और पकड़ कर रस्सी से बांध कर बुरी तरह मारने पीटने लगे। किसी ने 112 नम्बर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक पिटाई से लड़का बेहोश हो गया था। पुलिस तुरंत उसे इलाज के लिए सीएससी लायी। हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, अभी वह रास्ते मे ही था कि उसकी मौत हो गयी।

गांव में छेड़खानी के दौरान पकड़े गए युवक की पिटाई से मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई में जुट गई है। गांव में पुलिस सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

Tags: मऊ

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक