ऑफिस में लंच करते समय कुर्सी से गिरी HDFC बैंक की महिला अधिकारी, मौत

ऑफिस में लंच करते समय कुर्सी से गिरी HDFC बैंक की महिला अधिकारी, मौत

लखनऊ : HDFC बैंक की एक महिला अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला लंच करने के लिए ऑफिस में बैठी थी, तभी बेसुध होकर कुर्सी से नीचे गिर गई। आनन-फानन में महिला कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलवार को एचडीएफसी बैंक की गोमतीनगर के विभूतिखंड ब्रांच में एक महिला अधिकारी लंच करने के लिए कुर्सी पर बैठी ही थी, तभी बेहोश होकर गिर पड़ी। उसकी पहचान सदफ फातिमा (45) के रूप में हुई है। यह महिला कर्मचारी लखनऊ के ही वजीरगंज इलाके की रहने वाली है। 

लंच के लिए कुर्सी पर बैठी, अचानक गिरी
महिला अधिकारी मंगलवार को दोपहर लंच करने के लिए कुर्सी पर बैठी थी, तभी बेसुध होकर गिर पड़ीं। उसके बाद जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने तुरंत ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि डॉक्टरों ने अंदेशा जताया है कि महिला अधिकारी की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह पता चल सकेगी।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक