Road Accident में चार बारातियों की मौत, 6 का चल रहा उपचार

Road Accident में चार बारातियों की मौत, 6 का चल रहा उपचार


ललितपुर। महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ललितपुर मार्ग पर सिलावन के पास ट्रक की टक्कर से पिकप सवार 10 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पाली कोतवाली निवासी बृजेन्द्र बुनकर की बारात  महरौनी कोतवाली अंतर्गत खटोरा गांव जा रही थी। एक पिकप में दस बारातियों के अलावा पांच लोग ढोल बजाने वाले सवार थे। महरौनी ललितपुर मार्ग पर कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सिलावन के पास पिकप पहुंची थी, तभी महरौनी की ओर से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकप सवार दस लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कस्बा पाली निवासी ढोल बजाने वाले सियाराम वंशकार (36) व बराती थाना बार के हनुपुरा हीरापुर निवासी कल्याण बुनकर (54) मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गंभीर रूप से घायल पाली निवासी अंकित (19) बंशकार और दूल्हे के बड़े भाई नरेंद्र बुनकर का साला (निवासी थाना नाराहट के गदनपुर) दीपक बुनकर (20) को झांसी मेडिकल कॉलेज उपचार रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हरगोविंद (18) पुत्र दीनदयाल निवासी मताखेरा, रामसेवक (20) पुत्र गोकुल निवासी पाली, दीपेश (16) पुत्र रमेश निवासी पाली, मुन्ना (46) पुत्र मनीते और आनंदराज (22) व देशराज निवासी पाली का उपचार चल रहा है। 

Tags: Lalitpur

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद