स्कूल न जाकर, घर से ही बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने वाली प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

स्कूल न जाकर, घर से ही बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने वाली प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

लखीमपुर खीरी : राजकीय कन्या हाईस्कूल गूम में तैनात प्रधानाध्यापक दीप शिखा धूसिया विद्यालय न जाकर घर में ही बायोमीट्रिक मशीन मंगाकर उपस्थिति लगा रही थीं। जांच में मामले की पुष्टि होने पर शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव ने उन्हें निलंबित कर दिया है। यह मामला जुलाई, अगस्त में संज्ञान में आया था।
 
डीआइओएस डा. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दीपशिखा धूसिया ग्राम पंचायत गूम के राजकीय कन्या हाई स्कूल की प्रधानाध्यापक हैं। पहले भी इनका ऐसा मामला संज्ञान में आ चुका है, लेकिन इस बार जब जुलाई, अगस्त में मामला संज्ञान में आया तो जांच की गई। वह घर पर ही बायोमीट्रिक मशीन मंगा कर न केवल उपस्थित लगा लेती थीं बल्कि इसी आधार पर वेतन भी ले रही थीं। डीआइओएस ने मामले की जांच करके डीएम के सामने आख्या प्रस्तुत की, कार्रवाई का अनुरोध किया, जिस पर डीएम ने मजिस्ट्रेट की जांच बैठा दी।
 
मजिस्ट्रेट की जांच में मामला सच पाए जाने पर जब विस्तृत आख्या शासन को तथा विभाग को भेजी गई तो विभाग ने निराकरण के लिए दीपशिखा धूसिया को नोटिस भेजकर निदेशालय बुलाया कि वह भी अपना पक्ष रखने के लिए निदेशालय उपस्थित हों। निश्चित अवधि में उपस्थित न होने पर शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव ने उनका निलंबन आदेश जारी कर दिया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव