STF संग मुठभेड़ में मारा गया राशिद कालिया
On



झांसी : कानपुर के बसपा नेता और हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर हत्याकांड में वांछित राशिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ वीरू को एसटीएफ ने मऊ रानीपुर झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया है। कानपुर पुलिस ने उस पर सवा लाख का इनाम घोषित किया था।
शनिवार की सुबह करीब 7 बजे थाना मऊरानीपुर, झांसी क्षेत्रान्तर्गत सितौरा रोड पर यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ में हत्या एवं अपहरण के मुकदमों में वान्छित शातिर अपराधी राशिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू पुत्र सलीम निवासी चिश्तीनगर, थाना चकेरी कानपुर नगर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी मऊरानीपुर ले जाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान राशिद कालिया की मौत हो गई।

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 06:22:53
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...


Comments