दारोगा ने रची थी खिलाड़ी हत्याकांड की साजिश, ऐसे खुला राज

दारोगा ने रची थी खिलाड़ी हत्याकांड की साजिश, ऐसे खुला राज

UP News : जौनपुर पुलिस ने ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव हत्याकांड में शनिवार को मेरठ के मवाना थाने में तैनात अंडर ट्रेनी दारोगा राजेश यादव को गिरफ्तार कर  लिया। पुलिस की मानें तो अनुराग की हत्या से पहले व एक दिन बाद तक राजेश यादव लगातार अपने पिता व भाई से फोन पर संपर्क में बना हुआ था। देर शाम उच्चाधिकारियों से मुलाकात के बाद जौनपुर पुलिस दारोगा को लेकर रवाना हो गई।

गौरतलब हो कि जौनपुर के कबीरुद्दीनपुर निवासी 16 वर्षीय अनुराग यादव की हत्या बुधवार को पड़ोसी रमेश यादव ने तलवार से काटकर हत्या कर दी थी। मौके पर मां बेटे अनुराग के सिर को गोद में लेकर रोती रही, जबकि धड़ सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी रमेश यादव व लालता यादव को गिरफ्तार कर लिया। जौनपुर पुलिस ने आरोपी पक्ष के सभी मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीडीआर खंगालने पर सामने आया कि अनुराग की हत्या से एक दिन पहले व एक दिन बाद मुख्य आरोपी व उसका परिवार मवाना थाने में तैनात अंडर ट्रेनी दारोगा राजेश यादव के संपर्क में था। पुलिस ने माना कि हत्या की साजिश में दारोगा राजेश यादव भी शामिल है। पुलिस ने राजेश यादव का नाम भी मुकदमे में शामिल कर लिया। शनिवार को जौनपुर पुलिस मेरठ पहुंची। कई सवालों के जवाब राजेश यादव नहीं दे पाया।

यह भी पढ़े AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया...
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा