UP में भीषण सड़क हादसा : 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 19 से ज्यादा घायल

UP में भीषण सड़क हादसा : 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 19 से ज्यादा घायल

UP News : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार की सुबह बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें 14 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। यह हादसा तब हुआ, जब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दूध के कंटेनर में तेज रफ्तार बस पीछे से घुस गई। हादसे में 19 से ज्यादा लोग घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर बस (UP95 T 4720) बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही थी। बस सुबह करीब 5.15 बजे उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने पहुंची थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने ओवरटेक किया और इसी दौरान बस से टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि डबल डेकर बस के परखच्चे उड़ गए। जहां हादसा हुआ, उस जगह लाशों का अंबार लग गया। इस हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

उन्नाव के डीएम गौरंग राठी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5.15 बजे हुआ था। बिहार के मोतिहारी से आने वाली एक प्राइवेट बस की दूध से भरे टैंकर से टक्कर हो गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हैं। घटना की सूचना पर थाना बेहटा मुजावर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती करवाया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक