चाकू से गर्दन रेत कर हेड कांस्टेबल ने की खुदकुशी

चाकू से गर्दन रेत कर हेड कांस्टेबल ने की खुदकुशी

UP News : जालौन जिले के थाना कैलिया में तैनात हेड कांस्टेबल ने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली। पुलिस अफसरों के मुताबिक परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। मूल रूप से कन्नौज जिले के सरायमीणा निवासी वीरेंद्र सिंह (48) कानपुर के बारादेवी में परिवार के साथ रहते थे। वह 1995 बैच के सिपाही थे और कैलिया थाने में अप्रैल 2023 से तैनात थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार की दोपहर ड्यूटी करने के बाद वीरेंद्र ने देर शाम कस्बे में निकाले गए मार्च में हिस्सा लिया। यहां से लौटने के बाद वह थाना परिसर में बने सरकारी आवास में चले गए। रविवार को आवास के पास ही निर्माणाधीन मकान में काम करने पहुंचे मजदूर ने सरकारी आवास में जमीन पर खून पड़ा देखकर थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार बैस मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

चौकीदार की मदद से दरवाजा खुलवाया तो देखा वीरेंद्र सिंह खून से लथपथ पड़े थे। गर्दन पर गहरा जख्म था। सूचना पर एसपी डॉ. ईराज राजा, एएसपी असीम चौधरी और सीओ उमेश कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। अफसरों ने देखा कि कमरे में पंखे के सहारे रस्सी लटक रही थी और रस्सी का एक हिस्सा वीरेंद्र सिंह की गर्दन में फंदे के रूप में लिपटा था, लेकिन रस्सी टूटी हुई थी।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

एसपी के मुताबिक वीरेंद्र सिंह ने पहले फंदा लगाने की कोशिश की होगी, लेकिन रस्सी बीच से टूट गई तो उसने घरेलू चाकू से गर्दन काट ली। सूचना पर पहुंचे मृतक के दो पुत्र अभिषेक, कृष्णपाल, पुत्री नेहा सिंह व पत्नी बवलेश सिंह बेहाल रहे। एसपी का कहना है कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। कानपुर की टीम को भी बुलाया गया है।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश