जिंदा नहीं मिलेंगे... कहकर नदी में कूदा सिपाही

जिंदा नहीं मिलेंगे... कहकर नदी में कूदा सिपाही

हरदोई : जिले के पीलीभीत में तैनात सिपाही शनिवार देर रात सांडी थाना क्षेत्र में बरौलिया पुल से गर्रा नदी में कूद गया। नदी में कूदने से पहले सिपाही ने अपने पिता को फोन भी किया था। पिता ने 15 दिन पहले सिपाही का निलंबन होने की जानकारी दी है।

पिता का कहना है कि इसके चलते वह अवसाद में था और खुदकुशी कर ली। अरवल थाना क्षेत्र के खड्डीपुरचैन सिंह निवासी रामू सिंह वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती पीलीभीत पुलिस लाइन में थी। रामू ने शनिवार देर रात बरौलिया स्थित गर्रा नदी के पुल पर जाकर अपने पिता देवेंद्र सिंह को फोन किया।

फोन पर उनसे कहा कि आज जिंदा नहीं मिलेंगे। सांडी गर्रा पुल पर हैं। इसके बाद आधार कार्ड व अन्य सामान पुल पर रखकर नदी में छलांग लगा दी। रविवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली