फंदे पर पत्नी, रेलवे ट्रैक पर मिला पति का शव

फंदे पर पत्नी, रेलवे ट्रैक पर मिला पति का शव

हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के कोररिया गांव में सुबह पत्नी का शव घर के अंदर और पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

देहात क्षेत्र के कोररिया निकासी मोहित रोडवेज में बस चालक थे। परिवारवालों ने बताया कि दो साल पहले मोहित की पहली पत्नी का निधन हो गया था। पहली पत्नी से एक बेटा और एक बेटी है। फिर, मोहित ने लोनार कोतवाली क्षेत्र के माहरेपुर की अंजलि के साथ दूसरी शादी की। शादी के कुछ दिनों बाद अंजलि दोनों बच्चों को अपने साथ रखना नहीं चाहती थी। इसी बात को पति-पत्नी में विवाद हुआ करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। रविवार की सुबह जब बहुत देर तक ये लोग नहीं दिखाई दिए तो कमरे का दरवाजा खोला ताे अंजलि का शव फंदे पर लटका मिला और मोहित घर से गायब था। परिवारवालों ने उसकी तलाश की तो मोहित का शव ककवाही बाजार के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिवारवालों ने घटना की जानकारी अंजलि के मायके पक्ष को दी, जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से दोनों बच्चों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद