बहन की शादी के दिन ही ट्रैक्टर की टक्कर से भाई की मौत

बहन की शादी के दिन ही ट्रैक्टर की टक्कर से भाई की मौत

UP News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में बहन की शादी वाले दिन ही सीमेंट लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से भाई की मौत हो गई। जबकि मौसेरा भाई ज़ख्मी हो गया, जिसे कन्नौज के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार को मल्लावां कोतवाली के बिराइचमऊ गांव निवासी सगीर की पुत्री शाहीन का निकाह था। सगीर का 16 वर्षीय पुत्र फैसल अपने मौसेरे भाई 14 वर्षीय ज़ैद पुत्र पप्पू (निवासी मटियामऊ) के साथ बारात का कामकाज निपटा रहा था, तभी पानी की ज़रूरत पड़ गई। फैसल और ज़ैद दोनों बाइक से पानी लेने मटियामऊ चौराहा जा रहे थे, लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। 

माधौगंज-मटियामऊ रोड पर सीमेंट लेकर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे फैसल ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। ज़ैद को भी चोटें आई। इसकी सूचना मिलते ही फैसल के घर वाले उसे आनन-फानन में लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गईं। वहीं ज़ैद को कन्नौज के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया। फैसल तीन बहनों में सबसे छोटा था। बहन की शादी वाले दिन ही भाई की मौत से कोहराम मच गया। घर की खुशियां मातम में बदल गई। 

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर