जयमाल स्टेज पर वरमाला के वक्त दूल्हे ने दुल्हन को किया KISS, फिर...

जयमाल स्टेज पर वरमाला के वक्त दूल्हे ने दुल्हन को किया KISS, फिर...

UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक शादी समारोह में जमकर लाठी-डंडे चले हैं। शादी समारोह में स्टेज पर जयमाल हो रहा था, तभी दूल्हा ने दुल्हन को किस (KISS) कर दिया। फिर क्या था, स्थानीय लोग भड़क गए और दूल्हे तथा बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ ,घटना हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोकनगर की है। इसके बारे में जानकारी देते हुए दुल्हन के पिता ने मीडिया को बताया कि 19 मई को उनकी दो बेटियों की शादी थी। बड़ी बेटी की बारात जनपद बुलंदशहर के गुलावती के मोहल्ले सुभाषनगर और छोटी बेटी की मोहल्ला शिवनगर से आई थी। बड़ी बेटी की शादी ठीक से हो गई, लेकिन छोटी बेटी की शादी में जयमाला के दौरान दूल्हे की हरकत से हंगामा हो गया।

जानकारी के मुताबिक़ लाठी-डंडों और सरियों के हमले से दुल्हन के पिता समेत छह लोग घायल हुए हैं। लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई थी, लेकिन बाद में लड़की की शादी उसी दूल्हे से हुई और वह अपने ससुराल है।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट