रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत

रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत

UP News : यूपी के लखीमपुर से दर्दनाक घटना सामने आ रही है। यहां माता-पिता और बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। पीटीआई के अनुसार, माता-पिता अपने बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे थे, तभी अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन की चेपट में आने से देखते ही देखते तीनों की मौत हो गई। माता-पिता के साथ तीन साल के बच्चे की भी जान चली गई। हादसे से गांव के लोग गमगीन हैं।

दरअसल, लखीमपुर खीरी जिले के उमरिया गांव के पास एक शख्स, उसकी पत्नी और तीन साल के बेटे की बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक वे पटरी के पास कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड बना रहे थे। पीड़ितों की पहचान मोहम्मद अहमद (26), उनकी पत्नी नाजनीन (24) और तीन साल के बेटे अब्दुल्ला के रूप में हुई है।

तीनों सीतापुर जिले के लहरपुर के शेख टोला के रहने वाले थे। खीरी कोतवाली के प्रभारी अजीत कुमार के अनुसार, परिवार रेलवे पटरी पर ‘रील’ बना रहा था इसी बीच ट्रेन आ गई और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने आगे कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर