बिहार न्यायिक सेवा में 4th रैंक प्राप्त कर शांभवी ने लहराया प्रतिभा का परचम

बिहार न्यायिक सेवा में 4th रैंक प्राप्त कर शांभवी ने लहराया प्रतिभा का परचम

गोरखपुर : बिहार न्यायिक सेवा का परिणाम शहर के राप्ती नगर कालोनी फेज-एक की रहने वाली शांभवी सांस्कृत्यायन के लिए बड़ी खुशी लेकर आया है। 2023 में अभियोजन अधिकारी के पद पर चयनित होने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर रही शांभवी सांस्कृत्यायन ने बिहार न्यायिक सेवा में चौथी रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शांभवी की सफलता से घर-परिवार ही नहीं, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 2019 में बीए-एलएलबी करने वाली शांभवी ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग से 2022 में एलएलएम किया है। इसके पहले उनका चयन बिहार में एपीओ पद पर हो चुका है। वर्तमान में वह मुजफ्फरपुर में तैनात हैं। शांभवी के पिता सुभाष चंद्र पांडेय पीसीएस अधिकारी थे, जिनका निधन 2011 में हृदय गति रुक जाने से हो गया था। शांभवी अपनी सफलता का श्रेय मां और गुरुजनों को देती हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली