शिक्षा विभाग से पहुंची 11 लाख की रिकवरी नोटिस देख चकराया बेरोजगार

शिक्षा विभाग से पहुंची 11 लाख की रिकवरी नोटिस देख चकराया बेरोजगार

 


गोरखपुर। 10 लाख 95 हजार 939 रुपये रिकवरी की नोटिस देख आनन्द शंकर के पैरों तले जमीन खिसक गई। NOTICE पढ़ कर बेरोजगार आनन्द शंकर परेशान हो गए। Notice में लिखा है 'आपने फर्जी Certificate के आधार पर पूमावि कुई बाजार में शिक्षक की नौकरी की है। ATF की जांच में आप फर्जी पाए गए हैं। आपकी सेवा समाप्त कर दी गई है। शासन के निर्देश के क्रम में आपसे यह धनराशि वसूल की जाएगी।'
देवरिया के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा बाबू गांव निवासी आनंद शंकर ने B.ed, BTC व TET पास करने के बाद शिक्षक बनने के लिए काफी मेहनत की। शिक्षक बनने के लिए कई बार आवेदन किए, लेकिन कम मेरिट की वजह से नौकरी नहीं मिली।निराश होकर आनंद शंकर गांव पर ही काम करने लगे। इसी बीच, बरहज तहसील से उनके घर अमीन ने 11 लाख रुपये की आरसी आ गई। परेशान आनंद शंकर ने DM तथा BSA गोरखपुर को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। जिलाधिकारी का कहना है कि जो आरसी आई है, वह संबंधित विभाग की ओर से जारी है। प्रतिवेदन लेकर मामले की जांच कराई जाएगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद