जब तक जान है, ड्रग्स मामले में पीछे नहीं हटूंगा : रवि किशन

जब तक जान है, ड्रग्स मामले में पीछे नहीं हटूंगा : रवि किशन


गोरखपुर। गोरखपुर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने एक बार फिर ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ आवाज बुलंद की। सांसद रवि किशन ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बॉलीवुड ड्रग्स मामले में धमकी मिलने और डर लगने के सवाल पर सांसद ने हर-हर महादेव का जयघोष करते कहा, जब तक जान है, इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटूंगा। लड़ता रहूंगा। रवि किशन ने कहा कि उन्होंने संसद में पाकिस्तान से भारत आ रही ड्रग्स के मुद्दे को उठाया। इसके अलावा नौजवानों के भविष्य खराब होने के साथ बॉलीवुड में ड्रग्स के जाल को प्रमुखता से उठाकर इसे खत्म करने के लिए आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि इन सब मुद्दों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में उनकी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनहित और देशहित के मुद्दे को बहुत ही अच्छे से उठाया है। 

रवि किशन ने कहा कि किसान बिल को लेकर लोगों में भ्रम पैदा किया जा रहा है। युवाओं और किसानों को भरमाया जा रहा है। ऐसे में इस बिल का कितना फायदा है यह भविष्य में लोगों को अच्छा दिखाई देगा। एक सवाल के जबाब में रवि किशन ने हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए कहा, जब तक जिंदगी है, वे तब तक इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेंगे। आगे लड़ते रहेंगे। उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था तो कतई नहीं सोचा था कि उन्हें धमकी मिलेगी या उनकी जान चली जाएगी। उन्होंने संसद में ड्रग्स के खिलाफ, बेटियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई है। वे डरने वाले नहीं हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल