देवर ने गला रेतकर कर दी भाभी की हत्या

देवर ने गला रेतकर कर दी भाभी की हत्या


गोरखपुर। डांगीपार गांव में रविवार की सुबह खून से लथपथ महिला का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। हालांकि खोराबार पुलिस ने एक घंटे में ही हत्यारोपित देवर को दबोच  लिया। फिर चाकू और मृतका का मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया। हत्यारोपित ने पुलिस को बताया कि भाभी से उसका संबंध था। 
बताया जा रहा है कि गांव निवासी गुड्डू मुंबई में मजदूरी करता है। पत्नी रिंकू देवी तीन बच्चों के साथ गांव पर रहती थी। रविवार की सुबह गांव के बाहर रिंकू का शव खून से लथपथ मिला। सूचना मिलते ही SP सिटी डा. कौस्तुभ व CO कैंट सुमित शुक्ल फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। मृतका के मोबाइल नंबर पर सर्विलांस की मदद से पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पता चला कि देर रात रात रिंकू की बात अपने देवर मोनू से बात हुई थी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो राज खुल गया। मृतका के बड़े बेटे ओमकार ने चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली