07 फरवरी से चलेगी दो जोड़ी दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस

07 फरवरी से चलेगी दो जोड़ी दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस


गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा को बरहज बाजार से सलेमपुर के मध्य 02 जोड़ी दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 07 फरवरी, 2022 से चलायी जायेगी। इसके अतिरिक्त 05150 एवं 05152 बरहज बाजार-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ियों के संचलन समय में संशोधन किया गया है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

05430 बरहज बाजार-सलेमपुर दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 07 फरवरी, 2022 से प्रति दिन बरहज बाजार से 06.40 बजे प्रस्थान कर सिसई गुलाबराय हाल्ट से 06.50 बजे, सतरांव से 06.59 बजे तथा देवरहा बाबा रोड से 07.08 बजे छूटकर सलेमपुर से 07.25 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में 05429 सलेमपुर-बरहज बाजार दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 07 फरवरी, 2022 से प्रति दिन सलेमपुर से 08.50 बजे प्रस्थान कर देवरहा बाबा रोड से 09.02 बजे, सतरांव से 09.11 बजे तथा सिसई गुलाबराय हाल्ट से 09.20 बजे छूटकर बरहज बाजार 09.40 बजे पहुँचेगी । इस गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 08 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 10 कोच लगाये जायेंगे।

05432 बरहज बाजार-सलेमपुर दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 07 फरवरी, 2022 से प्रति दिन बरहज बाजार से 18.00 बजे प्रस्थान कर सिसई गुलाबराय हाल्ट से 18.10 बजे, सतरांव से 18.19 बजे तथा देवरहा बाबा रोड से 18.28 बजे छूटकर सलेमपुर 18.45 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में 05431 सलेमपुर-बरहज बाजार दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 07 फरवरी, 2022 से प्रति दिन सलेमपुर से 19.30 बजे प्रस्थान कर देवरहा बाबा रोड से 19.42 बजे, सतरांव से 19.51 बजे तथा सिसई गुलाबराय हाल्ट से 20.00 बजे छूटकर बरहज बाजार 20.30 बजे पहुँचेगी । इस गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 08 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 10 कोच लगाये जायेंगे।

संशोधित समयानुसार 05150 बरहज बाजार-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 07 फरवरी, 2022 से बरहज बाजार से 10.10 बजे प्रस्थान कर सिसई गुलाबराय हाल्ट से 10.19 बजे, सतरांव से 10.28 बजे, देवरहा बाबा रोड से 10.37 बजे, सलेमपुर से 10.55 बजे तथा पिवकोल से 11.06 बजे छूटकर भटनी 11.20 बजे पहुँचेगी। 

संशोधित समयानुसार 05152 बरहज बाजार-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 07 फरवरी, 2022 से बरहज बाजार से 21.00 बजे प्रस्थान कर सिसई गुलाबराय हाल्ट से 21.10 बजे, सतरांव से 21.19 बजे, देवरहा बाबा रोड से 21.28 बजे, सलेमपुर से 21.45 बजे तथा पिवकोल से 21.56 बजे छूटकर भटनी 22.10 बजे पहुँचेगी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या