शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

UP News : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवती का युवक से आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई, जहां प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका को आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की है।आग की चपेट में आने युवती गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पुरवा थाना क्षेत्र के सकरन गांव के रहने वाले नरेश से 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो बार शादी से इनकार करने पर नरेश को सलाखों के पीछे भी जाना पड़ा था। जब जमानत पर नरेश छुटकारा आए तो प्रेमिका दोबारा उसके घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंची। इस पर जमकर हंगामा हुआ। युवती का आरोप है कि नरेश के पिता गोले ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती ने मारपीट का भी आरोप लगाया है।

आग की चपेट में आकर युवती गंभीर रूप से झुलस गयी। युवती को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। डॉक्टर का कहना है कि युवती गंभीर रूप से झुलसी हुई आई थी। वहीं पूरे मामले में थाना प्रभारी पुरवा कु. बहादुर सिंह ने बताया कि डायल 112 पर लड़के पक्ष की बहन ने फोन किया था। डायल 112 पहुंचती, उससे पहले युवती झुलस गयी थी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद