ड्यूटी पर आया हार्टअटैक, अस्पताल तक पहुंचते-पहुंचते दो सब इंस्पेक्टरों की मौत

ड्यूटी पर आया हार्टअटैक, अस्पताल तक पहुंचते-पहुंचते दो सब इंस्पेक्टरों की मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में 18 घंटे में दो सब इंस्पेक्टरों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोनों सब इंस्पेक्टर अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक सीने में दर्द उठा। साथी पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो दरोगा के निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शिप्रा सन सिटी चौकी प्रभारी रामवीर सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अटैक आया। साथी पुलिसकर्मी तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अटैक आने से कुछ देर पहले ही रामवीर सिंह ड्यूटी-चेकिंग करके पुलिस चौकी पर लौटे थे। 2015 बैच के दरोगा रामवीर सिंह मूलत: आगरा जिले के बांह थाना क्षेत्र अंतर्गत मधेपुरा के रहने वाले थे। पुलिस लाइन में कमिश्नर अजय कुमार मिश्र व अन्य अधिकारियों ने सब इंस्पेक्टर रामवीर सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्रद्धांजलि दी।

उधर, वेव सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालकुआं चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह की शुक्रवार दोपहर मौत हो गई। वे ड्यूटी पॉइंट पर मौजूद थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। ऐसा लगा, जैसे हार्टअटैक आया हो। साथी पुलिसवाले उन्हें को लालकुआं के पास एक अस्पताल में ले गए, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Tags: Ghaziabad

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव