नहर में गिरी कार, सवार थे इंजीनियर और कारोबारी

नहर में गिरी कार, सवार थे इंजीनियर और कारोबारी

बुलंदशहर : बुलंदशहर में कोहरे के चलते स्विफ्ट कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में कार पर कारोबारी व इंजीनियर का सवार होना बताया गया है। कार सवार लोगों की तलाश में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अब तक पता नहीं चला है। NDRF को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है। रात में तलाशी के दौरान गोताखोरों को एक अज्ञात शव मिला है। 

बुलंदशहर के आनंद विहार इलाके में रहने वाले अर्पित (28) अपने दोस्त अनिरुद्ध (30) बुधवार रात को अलीगढ़ जा रहे थे। रात 10 बजे वलीपुरा पहुंचे थे, तभी विजिबिलिटी शून्य हो गई थी। कार की स्पीड तेज थी, जिसके चलते नहर नहीं दिखाई दी। कंट्रोल करने से पहले कार नहर में गिर गई। यह देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक शव बरामद किया है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। 

बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र की वलीपुरा नहर पर हुई घटना में अलीगढ़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होने के बाद नहर के भीतर समा गई। बताया जा रहा है कि बुलंदशहर के आनंद विहार इलाके में रहने वाले 28 वर्षीय अर्पित पुत्र ज्ञान प्रकाश शर्मा अपने 30 वर्षीय दोस्त अनिरुद्ध के साथ स्विफ्ट कर में सवार होकर अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

देर रात नहर के आसपास घना कोहरा होने की वजह से कार अचानक से नहर के भीतर समा गई। कार को नहर में गिरता देख राहगीरों ने शोर मचाया और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम.और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत टीमों ने कड़ी मशक्कत करते हुए तकरीबन 4 घंटे बाद नहर में गिरी कार को बाहर निकलवाया। एक युवक का शव मिला है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। गोताखोरों द्वारा तलाश किया जा रहा है।

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली