बीएसए का नाम सुनते ही भाग निकला फर्जी शिक्षक ! 

बीएसए का नाम सुनते ही भाग निकला फर्जी शिक्षक ! 

संतकबीरनगर : पारस्परिक स्थानांतरण में जिले में आजमगढ़ से आए एक शिक्षक की जांच के लिए शासन से निर्देश आया तो बीएसए जांच के लिए बीआरसी पौली पहुंच गए। वहां पर शिक्षक को तलब किया, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद बीएसए स्कूल पर पहुंचे तो शिक्षक उससे पहले ही वहां से भी भाग चुका था। एक ही नाम पर प्रदेश में दो शिक्षकों की जांच करने के लिए बीएसए पहुंचे थे। फिलहाल शिक्षक का वेतन रोक दिया गया है।

जून माह में शासन स्तर से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का पारस्परिक स्थानांतरण हुआ था। इसमें 22 जून को आजमगढ़ जिले से एक शिक्षक मुकेश कुमार आए और उनकी तैनाती पौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पारसीर में हुई। इसके बाद वह कार्य करने लगे। इधर महानिदेशक स्कूल शिक्षा का पत्र बीएसए को आया कि मुकेश कुमार के नाम पर मथुरा में भी एक शिक्षक कार्यरत है। ऐसे में मुकेश कुमार की पत्रावली की जांच की जाए। इसके बाद बीएसए शनिवार को बीआरसी पौली पर जांच करने के लिए खुद पहुंचे। अ उन्होंने वहां पर शिक्षक को समस्त अभिलेख के साथ तलव किया, लेकिन शिक्षक बीआरसी पर नहीं आया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा