पीटकर ले ली युवक की जान, तीन नामजद

पीटकर ले ली युवक की जान, तीन नामजद


गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के बरहपार भोजूराय गांव के बनवासी बस्ती में शनिवार की रात अर्धविक्षिप्त राकेश सिंह (45)  को बस्ती के लोगों ने चोर समझ कर लाठी डंडे से पिटाई कर दिया। पिटाई से गंभीर रुप से घायल व्यक्ति की सूचना गांव के लोगों ने 112 नंबर पर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार सैदपुर थाना क्षेत्र के परसनी कला गांव के राकेश सिंह पुत्र सूर्य नाथ सिंह  अर्धविक्षिप्त थे। पिछले दो दिनों से घर से बाहर गये थे। वह देर रात्रि में बरहपार भोजूराय के मुसहर बस्ती में गये, जहां पर कुछ लोगों ने उन्हें खाना वगैरह खिलाया। बाद में किसी बात पर विवाद होने पर लोगों ने लाठियों से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में लाने पर सीएचसी मे मौत हो चुकी थी। मृतक के बडे भाई पृथ्वी सिंह ने तीन वनवासियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया हैं। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली